विश्लेषण विधि क्या होती है 2024 | What is analysis method

What is analysis method
What is analysis method


इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है विश्लेषण विधि क्या होती है What is analysis method और इस से जुडी जानकारी शेयर करने वाले है 

गणित शिक्षण की श्रेष्ठ विधि होती हैं, जिसमें किसी जटिल समस्या का हल उसके विभिन्न खंडों या हल ज्ञात करके प्राप्त किया जाता है।


विश्लेषण शब्द का अर्थ - खंड करना।

    - इस विधि में बालक अपनी मानसिक शक्तियों जैसे तर्क / चिंतन का प्रयोग करके समस्या समाधान तक पहुंचता है, वह समस्या के हल में क्यों तथा कैसे जैसे तार्किक प्रश्नों की सहायता लेता है।

    - विश्लेषण विधि बीजगणित की समीकरणों के हल / रेखा गणित की प्रमेयों को सिद्ध करने में श्रेष्ठ मानी जाती है।

शिक्षण सूत्र

  1.  अज्ञात से ज्ञात की ओर।
  2.  अज्ञात निष्कर्ष से ज्ञात तथ्यों की ओर।
  3.  प्रमाण से प्रत्यक्ष की ओर।

विश्लेषण विधि के सोपान

  1.  समस्या की प्रस्तुति।
  2.  समस्या की अनुभूति।
  3.  समस्या का विश्लेषण खंड करना
  4.  प्रत्येक खंड का क्रमबद्ध रूप से हल करना

विश्लेषण विधि के गुण व दोष

विश्लेषण विधि के गुण:-

  1.  मनोवैज्ञानिक विधि है मानसिक शक्तियों तर्क चिंतन का विकास करती हैं।
  2.  प्राप्त ज्ञान स्थाई होता है।
  3.  विद्यार्थियों को सक्रिय रखती हैं तथा समस्या का हल स्वयं खोजने पर बल देती है।
  4.  माध्यमिक स्तर के लिए श्रेष्ठ मानी जाती हैं।

विश्लेषण विधि के दोष:-

  1.  लंबी विधि मानी जाती है समय वह परिश्रम अधिक लगता है।
  2.  पाठ्यक्रम का जो विकास है उसको देरी से करती है।
  3.  यह छोटी कक्षाओं के लिए अधिक उपयोगी नहीं होता है |


Post a Comment

0 Comments